खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर पर मां-बेटी की लाश मिली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उसके ठीक बगल में उसकी बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति रविशंकर पडौती, जो दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। उनकी लगभग डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार रात महिला के 13 साल का बेटा दूसरे कमरे में सोने के लिए गया हुआ था। आज सुबह जब वह उठा तो कमरे में दोनों की लाश देखी। मृतिका की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है।
घटना की सूचना के बाग पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। फिलाहाल पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


