खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। परिजनों की सहमति के बगैर हुए प्रेम विवाह का जश्न दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। मामले में युवती के भाई के हत्या के आरोप में युवक के छह दोस्तों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, दुर्ग के डिपरापारा में रहने वाले पूजा साहू और तिलक साहू ने परिवार की सहमति बगैर विवाह किया था, जिसके बाद जश्न मना रहे तिलक साहू के दोस्त लब्बू, दादू, राजा यादव और सनी का पूजा साहू के मौसेरे भाई नीरज ठाकुर से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि तिलक के दोस्तों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर नीरज ठाकुर को घायल कर दिया, जिसकी बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
इस बीच युवती के विवाह से नाखुश परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया है। परिजनों का आरोप है कि युवती के घर से भागने के बाद वे पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसकी परिणति युवती के मौसेरे भाई की हत्या के रूप में सामने आई है। इस पर युवती की परिजनों ने बीती रात कोतवाली थाने में विरोध दर्ज कराया।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


