खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के तोकापाल विकासखंड ने ’’कुष्ठ मुक्त भारत-2027’’ के लक्ष्य को साधते हुए एक बड़ा संकल्प लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर एक विशेष ’’कुष्ठ जन-जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। तोकापाल विकासखंड ने कुष्ठ के प्रति जागरूकता और उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावी पहल के तहत 64 शंकास्पद कुष्ठ मरीजों की पहचान की गई, इनमें से दो कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई। विकासखंड तोकापाल ने कुष्ठ रोगियों के लिए एक दीर्घकालिक योजना भी बनाई है। पुष्टि हो चुके और आवश्यकता वाले कुष्ठ रोगियों को दवा उपचार के साथ-साथ विकृति एवं अक्षमता सुधार के लिए प्रति सोमवार विशेष शिविर लगाकर जल-तेल उपचार भी कराया जा रहा है, जिसका लाभ अनेक रोगी उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’कुष्ठ मुक्त भारत-2027’’ के लक्ष्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वास्थ्य विजन को जमीन पर उतारने के लिएबस्तर जिले में सघन जागरूकता और जांच शिविरों का परिणाम प्रभावी रहा। पूरे सप्ताह चले अभियान में कुल 64 शंकास्पद कुष्ठ मरीजों की पहचान की गई। तत्काल सत्यापन के बाद, इनमें से दो कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई, जिन्हें बिना किसी देरी के उपचार देना शुरू कर दिया गया है। यह त्वरित कार्रवाई कुष्ठ रोग को शुरुआती चरण में ही रोकने में सहायक होगी। सामूहिक प्रयास और नेतृत्व यह संपूर्ण अभियान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सरपंच अन्य जन प्रतिनिधि, कुष्ठ सहायक शिव नारायण पाण्डे, पर्यवेक्षक नरसिंह ठाकुर, मोहन कश्यप, अशोक केवर्थ, आदिलक्ष्मी राव, डालिया पॉल, जितेन्द्र गोलदार के अतिरिक्त ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कायकर्ता मितानिन समन्वयक, मितानिन पर्यवेक्षक एवं मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन


