खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमनेर गांव से एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर आयी है। गांव के एक नाले से अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानते हुए हत्या की आशंका जता रही है।
हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार शव जिस हालत में मिला और आसपास के हालात को देखकर लगता है कि युवक की मौत स्वाभाविक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दी थी, जिन्होंने सुबह नाले के पास कुछ अजीब सा देखा और पास गए तो पता चला कि वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ किया, फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों और लापता लोगों के रजिस्टर से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई।
Trending
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम


