खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में लगातार चार दिनाें से जारी बारिश के बाद राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेव घाट में आज गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया।
मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान इन्द्रावती नदी में ग्रामीणजन लकड़ी या छोटे-छोटे नाव के माध्यम से नदी पार करते समय नाव पलटी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अण्डरवाटर कैमरा, लाईफ जैकेट, लाईफ ब्याय आस्का लाईट, पेलिकेन लाईट, सर्च लाईट विभिन्न प्रकार के चैन-सा का प्रयोग कर बाढ़-बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।
बाढ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले एक लीटर वाटर बाटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा किया गया। पहले ड्रिल में नाव डूबने से बचाव की कार्यवाही, दूसरे ड्रिल में नाव के माध्यम से ग्रामीणों को बचाने की कार्यवाही, तृतीय ड्रिल में डीप डायविंग रेस्क्यू पार्टी, अंडर वाटर अलेंडर की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र बंजारे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभागों के साथ ही राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
- कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख
- मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
- विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान
- बस्तर का बदलता चेहरा: अभावों को मात देकर चंद्रेश पात्र बने डॉक्टर, मंत्री केदार कश्यप ने कहा- “शिक्षा से संवर रहा है वनांचल”


