खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत नीलावाया गांव में कुछ अज्ञात हत्यारों ने एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हालांकि यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर मुखबिरी के शक में नक्सलियाें इस हत्य की वारदात काे अंजाम दिया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इस हत्या काे नक्सल वारदात से नकारते हुए उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की संभावना है, जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात के मंगलवार देर रात काे अंजाम दिया गया है। नीलावाया गांव के पटेलपारा का रहने वाला बंडी कोर्राम (55) अपने किसी परिचित के साथ घर से बाहर गया हुआ था। रात में उसके परिचित ने उसे अपने घर के पास छोड़ दिया था। वहीं कुछ देर बाद उसकी हत्या हो गई। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसका पता लगाया। घर के पास ही उसका शव मिलने के बाद गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पहले जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने इसे मार डाला है। हालांकि, मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सल पर्चा नहीं मिला। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है। हत्या किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नक्सलियों ने मृतक के पुत्र की भी हत्या कर दी थी। वहीं अब पुलिस आपसी रंजिश और नक्सल हत्या दोनों तरह से मामले की जांच कर रही है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


