खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 8 सितंबर की दरम्यानी रात गीदम निवासी प्रार्थी रावलमल सोनी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी भैरमगढ़ स्थित ज्वेलर्स शॉप से अज्ञात चोरों द्वारा सोना, चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्ति एवं आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए गए हैं।
रिपोर्ट पर थाना भैरमगढ़ पुुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 1 आरोपी सहित 3 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। सभी से पूछताछ कर उनकी निशान देही पर 16 जोड़ी चांदी की पायल, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 1 नग चांदी का सिक्का, 1 नग चांदी की मूर्ति, आर्टिफिशियल हार सहित अन्य आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त 1 नग स्कूटी जप्त की गई है। जप्त सामग्री की अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 15 हजार है। गिरफ्तार चाेरी के आराेपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरान्त आज गुरूवार काे आरोपी सोनू पूनेम पिता बुधराम को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किय गया, एवं 3 अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य 2 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में नहीं आये हैं, जिनकी पतासाजी जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


