खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल में ईसाई धर्म मानने वाली धर्मांतरित महिला की मृत्यु हो जाने पर गांव में अंतिम संस्कार को लेकर दुर्गुकोंदल के ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कर दी। महिला के परिजनों ने शनिवार को अपने निजी जमीन पर अंतिम संस्कार करने का प्रस्ताव रखा। इस मुद्दे को लेकर गांव में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से गांव में निजी या सरकारी जमीन कहीं भी अंतिम संस्कार नहीं होने देने का निर्णय लिया गया। सभी ने एकमत से ईसाई धर्म मानने वाली महिला का अंतिम संस्कार गांव में निजी व सरकारी जमीन कहीं भी नहीं करने देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम दुर्गुकोंदल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। धर्म परिवर्तित महिला के शव का अंतिम संस्कार कराने परिजन भानुप्रतापपुर लेकर गए।
पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी दुर्गुकोंदल एवं ग्राम पटेल ने मृतक के परिजनों को बुलाकर कहा ग्रामवासी और समाज का निर्णय है, मृतका का गांव में अंतिम संस्कार करने नहीं देंगे । महिला ने धर्म परिवर्तन किया था, इसलिए उसका अंतिम संस्कार गांव में होने से ग्राम व देव व्यवस्था का अपमान होगा। मृत महिला के परिजन अपनी निजी जमीन पर अंतिम संस्कार की बात कहते रहे। दोनों पक्ष में विवाद की स्थिति निर्मित होती देख पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।
सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में दुर्गुकोंदल के मंडी प्रांगण में आयोजित बैठक में धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर अपने विचार रखे। सर्व समाज ने निर्णय लिया की धर्मांतरण क्षेत्र के लिए खतरा है । इसलिए हम सब जागरूक होकर धर्मांतरण करने वाले परिवारों की घर वापसी कराने प्रयास करें। सर्व समाज ने निर्णय लिया जब भी धर्म परिवर्तन करने वालों की मृत्यु होगी तो अंतिम संस्कार के लिए विवाद होता रहेगा। इसीलिए कोशिश करें कि धर्म परिवर्तन करने वाले घर वापसी करते गांव व्यवस्था, देव व्यवस्था, प्राचीन व्यवस्था को मानें।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


