खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीगसगढ़ में पिछले कुछ समय से धर्मांतरण से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए दिन लोगों का धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आता है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं के बीच रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक बड़ा कदम उठाया है।
दरअसल, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने के लिए जगन्नाथ सेना का गठन किया है। इतना ही नहीं विधायक पुरंदर मिश्रा धर्मांतरण रोकने के लिए आज खुद ही वार्डों के भ्रमण पर निकले थे। अपने भ्रमण के दौरान विधायक मिश्रा लोगों को धर्मांतरित न होने की समझाइश के साथ धर्मांतरण कराने वालों का पुरजोर विरोध करने की बात समझाते हुए नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक मिश्रा ने लोगों से कहा कि, धर्मांतरण कराने वालों की पिटाई करनी है। उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी हिंदू व्यक्ति को धर्मांतरित होने नहीं देंगे।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि, आज से हर रोज अलग-अलग मोहल्लों में दौरा किया जाएगा और लोगों को धर्मांतरण के खिलाफ प्रेरित किया जाएगा। विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि, विदेशी तत्व भारत को बदनाम करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। भाजपा विधायक ने अपने बयान में आगे कहा कि, जहां-जहां भी लोग धर्मांतरण करवाने आएंगे हम उनका जमकर विरोध करेंगे।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


