खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 8 जुलाई से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 74 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहले दिन कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा होगी।
9 जुलाई से 10वीं की परीक्षा गणित विषय से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होगी। इसके बाद 9 जुलाई से कक्षा 10वीं की परीक्षा गणित विषय से शुरू होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तय किया गया है। इस परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण, पूरक और अनुपस्थित विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के छात्र भी अंक सुधार और श्रेणी सुधार के उद्देश्य से शामिल होंगे। परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 22 जुलाई तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 जुलाई तक संचालित की जाएगी।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


