नई दिल्ली। देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून आ चुका है। यह मौसम जितना सुहावना उतना ही आफत भरा भी होता है। क्योंकि, इस मौसम में कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। स्किन से जुड़ी परेशानियां इनमें सबसे अधिक देखी जाती है। दरअसल, मानसून में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे हमारी स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये वे दिन होते हैं जब हमारी त्वचा पर ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसा होने से शरीर के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे निकलने लगते हैं। फिर धीरे-धीरे स्किन बदरंग होने लगती है।
त्वचा की परेशानियों से निजात पाने के लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ हेल्दी टिप्स अधिक कारगर हो सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी। अब सवाल है कि आखिर मानसून में कौन सी स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं? त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए क्या करें?
मानसून में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल?
स्किन हाइड्रेट रखें: एक्सपर्ट के मुताबिक, मानसून में सही मॉइस्चराइजर का चुनना जरूरी है। ऐसे में आपको ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। ये बंद पोर्स को खोल देंगे। साथ ही स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस मौसम के लिए बेस्ट होते हैं। ये आपकी त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।
स्क्रब जरूर: एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के मौसम में आपको हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब जरूर करना चाहिए। हालांकि, ध्यान रहे कि, स्क्रब करते समय चेहरे को ज्यादा रगड़े नहीं। इससे आपकी त्वचा ही डैमेज हो सकती है।
हेल्दी डाइट: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। बता दें कि, ऐसी डाइट कोलेजन को बूस्ट करने का काम करती है। इसके साथ ही आपकी स्किन को जरूरी पोषण मिलते हैं। ताजे फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आपकी स्किन को भी फायदा मिलता है।
आसपास सफाई रखें: मानसून में इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आप स्किन को साफ रखें और अच्छे से ड्राई करें। वहीं, अगर आप मेकअप का इस्तेमाल कर रही हैं तो ब्रश को भी साफ रखें। इसलिए आपको दिन में कम से कम 2 बार जरूर करना चाहिए।
भीगने से बचें: एक्सपर्ट के मुताबिक, मानसूनी बारिश से स्किन इन्फेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बारिश में भीगने से बचना चाहिए। मौसम देखकर बाहर जाने से पहले छाता या रेनकोट साथ रख लें।
मानसून में इन स्किन प्रॉब्लम का जोखिम
मुंहासे या पिंपल्स
एक्जिमा
फॉलिकुलाइटिस
हाइपरपिग्मेंटेशन
स्किन इन्फेक्शन
स्किन एलर्जी
ऑयली स्किन
Trending
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका


