नई दिल्ली। बरसात के मौसम में गरमागरम उबला भुट्टा खाने का मजा ही अलग होता है। ये स्वाद में जितना टेस्टी है। सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी ।आइए जानें इसके 5 फायदे और किन्हें इसे नहीं खाना चाहिए।
पेट साफ
भुट्टे में फाइबर भरपूर होता है, जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है। कब्ज की दिक्कत हो तो उबला भुट्टा बहुत फायदेमंद है। ये पेट हल्का और आरामदायक बनाता है।
सर्दी खांसी
भुट्टा खाने से शरीर के रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से बचाते हैं।
वजन
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भुट्टा अच्छा ऑप्शन है, ये पेट भरता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं।
आँखे
भुट्टे में मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखते हैं और आंखों की रोशनी को भी बेहतर बनाते हैं। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
ऊर्जा
भुट्टा शरीर को फौरन ऊर्जा देता है। इसमें पानी की मात्रा भी ठीक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
परहेज
अगर आपको शुगर है, दांतों में दर्द है या गैस की दिक्कत रहती है, तो भुट्टा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


