खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ज़िले के खंडेलवाल कॉलोनी में हुई बड़ी नकबजनी की घटना का दुर्ग पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। चोरी गए करीब 50 लाख रुपए के मशरूका को बरामद किया गया है, जिसमें 332 ग्राम सोने के जेवर, 3.3 किलो चांदी और 9.76 लाख रुपये नगद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 24 जून की दरम्यानी रात महावीर कॉलोनी स्थित सर्राफा व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के मकान में खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सायबर टीम और मुखबिर की मदद से दो संदिग्ध रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे की पहचान हुई, जो घटना के समय दो मोटरसाइकिलों पर घूमते नजर आए।
दोनों को खैरागढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का माल नागपुर निवासी आकाश सोनी, खैरागढ़ निवासी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे और राजनांदगांव निवासी रविशंकर बंजारे को बेचने के लिए रखा गया था। योगेश्वरी मारकंडे ने चोरी के जेवर और नगदी को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया था,जिसे पुलिस ने डीएसएमडी तकनीक का उपयोग कर बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से कुल 332.110 ग्राम सोने, 3.3 किलो चांदी के जेवर और नगदी 9.76 लाख रुपये बरामद किए, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
Trending
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


