खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। श्रीराम परिसर के पीछे खाली मैदान में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थिलेश मारकंडे के रूप में हुई है, जो नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था। खून से सना शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का विवेचना कर रही है।
दरअसल भिलाई तीन स्थित श्री राम परिसर के पीछे खाली मैदान में युवक की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, क्राइम डीएसपी अजय सिंह और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मैदान से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है।मृतक के भाई ने बताया कि थिलेश पिछले दो दिनों से बाहर जाने की बात कर रहा था और बिना कपड़े के ही घर से निकल गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः गुरुवार सुबह उसका शव खाली मैदान में मिला।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि हत्या की जांच को गंभीरता से लिया गया है। तकनीकी टीमों की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, निजी रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। क्षेत्रवासियों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


