नई दिल्ली। कौन नहीं चाहता है कि उसका शरीर फौलादी बने। लेकिन आजकल अधिकांश लोग हमेशा थकान और कमजोरी के शिकार हो जाते हैं। वे अक्सर कमजोर मसल्स और कमजोर हड्डियों में जकड़े रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी खान-पान। ऐसे में कुछ अगर आप कुछ पौष्टिक फूड को भींगाकर सेवन करेंगे तो इससे आपके मसल्स में फौलादी ताकत आएगी और हड्डियां भी मजबूत होगी। इससे पूरा चेहरा खिला हुआ रहेगा और थकान और कमजोरी का नामोनिशान नहीं रहेगा।
छोले-हमारे छोले-भटूरे खाने का चलन है लेकिन बाहर जिस तरीके का छोले-भटूरे खाते हैं वह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इसे खुद ही घर पर बनाइए। सबसे पहले रात में छोले को पानी में भीगने के लिए छोड़ दीजिए और सुबह इसका सेवन कीजिए। इसमें भी फायटिक एसिड और लेक्टिंस कंपाउड के टूटने से पोषक तत्वों की प्राप्ति ज्यादा आसानी से हो जाती है।
बादाम-बादाम के बारे में हर कोई जानते ही होंगे कि इसे रात भर भीगा के खाना चाहिए। अगर नियमित रूप से भीगे हुए बादाम के 5-7 दाने खाया जाए तो इसमें मौजूद पॉलीसैचुरेटेड फैट हार्ट को फौलाद बना सकता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों से बचा सकता है।
सीड्स-सीड्स को सुपर फूड माना जाता है चाहे वह पंपकिन सीड्स हो या फ्लेक्स सीड्स या चिया सीड्स, ज्यादातर सीड्स को रातभर भीगाकर छोड़ देना चाहिए। फिर इसके बाद इनका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से सीड्स में मौजूद पोषक तत्वों की प्राप्त आसानी से होगी।
ओट्स-ओट्स पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह प्रोटीन का तो खजाना है ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरे होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत पावरफुल होते हैं जो कई बीमापियों से हमें बचाते हैं। ओट्स को रात भर भीगा देने से इसमें मौजूद पोषक तत्व आसानी से टूट जाते हैं जिससे यह पचने में आसानी होती है और इससे पोषक तत्व भी आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
राजमा-राजमा प्रोटीन का खजाना होता है।ऐसे में यदि आप इसे रात में भीगा देते हैं तो इसमें पौष्टिकता काफी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें फायटिक एसिड और लेक्टिंस टूट जाते हैं जिससे इसमें मौजूद पोषक तत्व अलग हो जाते हैं और वे हमें आसानी से सहज ही प्राप्त हो जाते हैं। इससे डाइजेशन मजबूत हो जाता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


