खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद के गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली निवासी कीर्तन कुमार साहू करोड़पति बन गए है, आपको बता दें कि कीर्तन ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम इलेवन में आईपीएल-2025 के सेमीफाइनल मैच में 39 रुपए लगाकर 4 करोड़ रुपए जीता है। 4 करोड़ जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के सेमीफाइनल मैच में कीर्तन ने परफेक्ट टीम बनाकर पहला स्थान हासिल कर चार करोड़ रुपए जीता है। उन्होंने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में ऑनलाइन गेमिंग खेल रहा था। उन्होंने बताया कि जब वह मैच में जुड़ा था तो उसे पता नहीं था कि वह इस परिणाम तक पहुंच गया है। अगले दिन जब उसने दोबारा मोबाइल खोला तब पता चला कि उसने चार करोड़ की राशि जीत ली है। पहले उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन कंपनी से फोन आया और उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए तो खुशी का ठीकाना नहीं था।
किसान कीर्तन ने बताया कि वह मूल रूप से खेती किसानी का काम करता है। इस पैसे से जमीन और गाड़ी खरीदना है। स्वयं का व्यापार भी खोलना चाहता हूं, ताकि हमारा परिवार सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं 4 करोड़ रुपए जीत पाया हूं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज


