नई दिल्ली। हमारे किचन में कई ऐसी सब्जियां होती हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। लेकिन हम उन्हें सिर्फ सब्जी बनाने तक ही सीमित रखते हैं। उन्हीं में से एक है भिंडी। भिंडी को आमतौर पर लोग सब्जी की तरह ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका पानी भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार भिंडी का पानी कई बीमारियों को दूर करने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। भिंडी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-C, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जब इसे रातभर पानी में भिगो दिया जाता है और सुबह उसका पानी पिया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से साफ करता है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत देता है।
1. पेट को रखे दुरुस्त
भिंडी का पानी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करता है। अगर किसी को गैस, कब्ज, एसिडिटी या अपच की परेशानी है, तो सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीना राहत दिलाता है। यह पेट को हल्का करता है और खाना भी अच्छे से पचता है।
2. ब्लड शुगर करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का पानी किसी घरेलू दवा से कम नहीं। रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि भिंडी शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसका पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का असर बेहतर होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
3. दिल के लिए फायदेमंद
भिंडी में घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह हार्ट के लिए एक नेचुरल प्रोटेक्शन की तरह काम करता है।
4. स्किन को दे नमी और ग्लो
भिंडी का पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन स्किन को नम बनाए रखते हैं। यह स्किन की ड्राइनेस कम करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है। जिनकी स्किन रूखी या बेजान रहती है, उनके लिए यह एक नेचुरल उपाय है।
5. बढ़ाए इम्यूनिटी
भिंडी में मौजूद विटामिन-C और जरूरी मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसका पानी रोज पीने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। खासकर मौसम बदलने के समय जब जुकाम या बुखार जल्दी होता है, तो यह पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
6. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भिंडी का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
7. गर्मियों में फायदेमंद
भिंडी का पानी गर्मियों में असरदार होता है। यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है और मौसमी बीमारियों से बचाता है। अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो सालभर फिट और एक्टिव रह सकते हैं।
भिंडी का पानी कैसे बनाएं?
1. 2 से 3 ताज़ी भिंडी लें और अच्छे से धो लें।
2. अब इसके दोनों किनारे काट दें और बीच से थोड़ा चीर दें।
3. इन्हें एक गिलास साफ पानी में रातभर भिगोकर रखें।
4. सुबह उठकर भिंडी निकाल दें और खाली पेट यह पानी पी लें।
आप चाहें तो हफ्ते में 5 दिन इसे पिएं। लगातार कुछ हफ्तों में असर दिखने लगेगा।
ध्यान रखें
* भिंडी का पानी कोई जादू नहीं, लेकिन यह धीरे-धीरे असर जरूर करता है।
* इसे किसी दवा का विकल्प न मानें, बल्कि एक हेल्दी सपोर्ट की तरह इस्तेमाल करें।
* किसी गंभीर बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट


