नई दिल्ली। आजकल गड़बड़ दिनचर्या और बिगड़ते खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग लिवर और आंत की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। जानकारों की मानें तो लिवर और आंत में जमा चर्बी और कब्ज का सबसे बड़ा कारण शरीर में फाइबर की कमी को माना जाता है। अगर आपके आहार में फाइबर की कमी है तो फिर फैटी लिवर और आंत में गंदगी जैसी समस्या की शिकायत निश्चित है। राहत की बात यह है कि अगर आप अपने आहार में फाइबर का सेवन बढ़ा देते हैं, तो आंत और लिवर से जुड़ी लगभग हर समस्या का निवारण हो सकता है।
आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों से करें समस्या का समाधान
आज हम आपको लिवर और आंत की सफाई के साथ कब्ज की समस्या और लंबे समय से जमा बैड फैट के खात्मे का बेहद सटीक और प्रमाणित उपचार बताने वाले हैं। ये सभी उपचार आयुर्वेद पर आधारित हैं, जिनको अपनाने से न तो किसी साइड इफेक्ट की चिंता होगी और न ही इसका आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव पड़ेगा।
40 वर्षों से आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत और वर्तमान में पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि, लिवर और आंत में जमा गंदगी की सफाई के लिए आपको त्रिफला, शहद और कुछ खास फलों के सेवन की जरूरत है।
फाइबर का उत्तम स्रोत है त्रिफला
त्रिफला के चूर्ण का सेवन आपको खाली पेट करना है। सुबह बिना कुछ खाए 7 से 10 ग्राम त्रिफला के चूर्ण को एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ सिर्फ 10 दिनों तक लेने से लिवर तथा आंत में जमा सालों की गंदगी मल के जरिए बाहर निकल जाएगी। आप इसे दिन भर में दो बार भी ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए आपको सुबह खाली पेट सिर्फ 5 ग्राम तथा शाम को खाली पेट 5 ग्राम त्रिफला का सेवन करना होगा। मोटे तौर पर कहें तो एक दिन में आपको अधिक से अधिक 10 ग्राम त्रिफला का सेवन ही करना है।
कब्ज के लिए रामबाण है त्रिफला और शहद
अगर आप कब्ज की समस्या से भी परेशान हैं, तो इसके लिए आपको त्रिफला के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करना होगा। ध्यान रहे कि 5 से 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण में एक चम्मच शहद को मिलाकर ही उसे च्यवनप्राश की तरह खाना है और फिर एक ग्लास गुनगुना पानी पी लेना है।
गाजर, मूली और चुकंदर सहित करें इन फलों का सेवन
शुभम के मुताबिक, शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने के लिए आपको गाजर, मूली, चुकंदर, खीरा तथा अमरूद का सलाद बना लेना है और फिर उसे दिन भर में आधा किलो तक सेवन में लाना है। हालांकि आप इसे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार भी सेवन में ला सकते हैं।
ध्यान रहे कि इसके साथ आपको रिफाइंड खाद्य पदार्थों के सेवन पर रोक लगानी होगी। इतना करने से महज 4 दिनों में आपके शरीर में फाइबर की मात्रा भरपूर हो जाएगी, जिससे आपको कब्ज, फैटी लिवर तथा आंत से संबंधित समस्याओं से स्थायी तौर पर छुटकारा मिल जाएगा। कोई गंभीर बीमारी हो तो पहले चिकित्सक से परामर्श कर लें, उसके बाद ही इनका सेवन करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


