खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के छोटे से गांव राखी में हाल ही में एक नई उम्मीद की किरण जगी है। इस गांव की स्वच्छता दीदियों ने प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं, बल्कि अवसर में बदल दिया है। यह कहानी है पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की, जो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से शुरू हुई।
पहले गांव के गली-कूचों में बिखरा प्लास्टिक कचरा गांव की सुंदरता को जैसे गुम कर देता था। लेकिन अब वही कचरा दीदियों के लिए कमाई का साधन बन गया है। “माँ जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह” की दीदियों ने अपनी लगन और मेहनत से इस चुनौती को अवसर में बदला। वे अब गांव-गांव जाकर कचरा इकट्ठा करती हैं, उसे छांटती हैं और फिर यूनिट की बेलिंग मशीन में बंडल बनाकर रिसाइक्लर्स को बेच देती हैं।
हर सुबह दीदियों की टोली जब कचरा इकठ्ठा करने निकलती है, तो गांव के बच्चे भी उनमें शामिल होकर सीखते हैं कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि गर्व की बात भी है। राखी गांव की गलियों से निकलकर ये बंडल बड़े-बड़े प्लास्टिक रिसाइक्लिंग उद्योगों तक पहुँचते हैं, जहां से नई चीजें बनकर लौटती हैं।
इस पहल से न सिर्फ गांव की सूरत बदली है, बल्कि दीदियों की माली हालत भी बेहतर हुई है। अब उनके घरों में खुशियों की बुनियाद इस कचरे से मिलने वाली कमाई से मजबूत हो रही है। प्लास्टिक का यह परिवर्तन गांव को नयी सोच दे गया – कचरा अब बोझ नहीं, बल्कि कमाई का ज़रिया है।
जिले के हर ब्लॉक में अब ऐसे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स काम कर रहे हैं। राखी गांव की यह सफलता कहानी उन सबके लिए प्रेरणा है, जो बदलाव की राह पर चलने को तैयार हैं। साफ-सफाई, पर्यावरण-संरक्षण और दीदियों की आत्मनिर्भरता—ये तीनों बातें अब राखी गांव की पहचान बन गई हैं।यह कहानी बताती है कि जब गांव की महिलाएं ठान लें, तो हर मुश्किल रास्ता आसान बन सकता है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


