खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा 1 जून से 5 जून 2025 तक आयोजित “खारुन नदी बचाओ पैदल यात्रा” आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है। यह ऐतिहासिक यात्रा ग्राम लखना स्थित सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर लगातार पाँच दिनों की पैदल यात्रा के पश्चात 5 जून को महादेव घाट, रायपुर में एक विशाल आमसभा के साथ सम्पन्न होगी।
यह यात्रा केवल खारुन नदी ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस महान अभियान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मधुकांत साहू ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में 5 जून को महादेव घाट, रायपुर पहुँचकर इस जन आंदोलन को मजबूत करें।
मधुकांत साहू ने कहा कि “खारुन हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जैविक पहचान की जीवनधारा है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह पैदल यात्रा हमारी चेतना की चिंगारी है जो छत्तीसगढ़ के पर्यावरण संरक्षण की लौ बनकर जलेगी।”
आइए, हम सब मिलकर खारुन नदी बचाओ अभियान को सफल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की रक्षा करें। जोहार छत्तीसगढ़!
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


