खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह द्वारा फेसबुक पर अभ्रद टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 10 मई को किए गए कांग्रेस नेता के पोस्ट से आहत होकर भाजपाइयों ने वैशाली नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में लिया है।
बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भिलाई के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने इसका विरोध किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया में टिप्पणी के खिलाफ गैर जमाबंदी धाराओं के तहत बृजमोहन सिंह पर कार्रवाई की है।
दरअसल, सोशल मीडिया में ईश्वर दुबे नाम के व्यक्ति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए बृजमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर गालियां और अभद्र टिप्पणियां की थी। पोस्ट के कमेंट में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान रण छोड़ने की बात कही गई। वहीं बृजमोहन ने अपने फेसबुक अकाउंट से 10 मई को एक पोस्ट किया। इसमें भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। भाजपा नेता शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानो में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद देर रात बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह साडा के उपाध्यक्ष रह चुकें हैं। थाने में आक्रोशित भाईपाइयों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने भेजना पड़ा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम


