खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में एसपी ने थाने से बलात्कार का आरोपी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही फरार आरोपी का पता बताने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
दरअसल, आरोपी देवेंद्र यादव दुष्कर्म के आरोप में थान खम्हरिया थाने में बंद था। यहां से गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे वह फरार हो गया। आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाला, जिसके बाद थाने की छत से छज्जे के सहारे नीचे उतरा, फिर अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाकर भाग निकला।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू थानखम्हरिया थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशाली पर लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार जुटी है।
Trending
- सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत
- छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

