वर्तमान में शराब भट्टी गांव से पर्याप्त दूरी पर है
खबर वर्ल्ड न्यूज-विवेक कुमार-पाटन। असोगा में विगत 30 वर्षों से बन रहे अवैध महुआ कच्ची शराब से परेशान ग्रामवासियों ने पंचायत एवं ग्राम सभा के माध्यम से गांव में शासकीय शराब दुकान खुलवाया। जिसे विफल करने कच्ची शराब विक्रेताओं द्वारा अनेक प्रयास किए। लेकिन सफल नहीं हुए और गांव से पर्याप्त दूरी पर शासकीय शराब दुकान खुला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में काफी हद तक शांति कायम हुआ। लेकिन इस बीच पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित सरपंच और कुछ पंचों ने कच्ची शराब विक्रेताओं के दबाव में शराब दुकान को स्थानांतरित करके विवाद को बढ़ावा देने तथा इसके लिए तालाब को पाटने और उसमें विगत पंचायत द्वारा लगाए गए रतनजोत सहित अन्य पेड़ -पौधो की बलि चढ़ा रहा है। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है जो कभी भी पंचायत व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है।
अब आगे देखना यह होगा कि शासन वर्तमान जगह ही निर्विवाद शासकीय शराब दुकान को संचालित करते हैं कि स्थानांतरित करके विवाद को बढ़ावा देते हैं।

