खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सर्व समाज की विशेष मांग पर आज बुधवार को सिनेमाघर में फ़िल्म ‘फुले’ दिखाई जा रही है। फ़िल्म के सिनेमाघर में लगने पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फ़िल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देखने की भी बात कही है। सर्व अनुसूचित जाति समाज के जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे ने बताया दरअसल यह फ़िल्म महात्मा ज्योतिबा राव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, महात्मा फूले का जन्म सन 1827 में पुणे हुआ था वे माली समाज है जो ओबीसी समाज मे आते है। इस फ़िल्म में उनके साहस, संघर्ष और समाज मे का बदलाव लाने की संघर्षों को दर्शाया गया है। उन्हाेने बताया कि यह फ़िल्म शहर के अनुपमा टॉकीज में दो दिनों के लिए दिखाई जाएगी. आज बुधवार को 12 बजे से 3 बजे, 3 बजे से 6 बजे और 6 बजे से 9 बजे तक दिखाई जाएगी वहीं कल गुरूवार को भी 12 से 3,3 से 6, 6 से 9, 9 से 12 का शो चलेगा होगा।
महात्मा ज्योतिबा राव फुले एक महान समाज सुधारक, शिक्षक, लेखक, और विचारक थे। उन्होंने शोषित वंचित ,पिछड़ों समाज एवं महिलाओं के सामाजिक हक-अधिकारो के लिए जीवन भर संघर्ष किया वे भारतीय समाज में फैली जातिगत उत्पीड़न,भेदभाव और अंधविश्वास के विरोधी रहे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सन 1848 में पुणे में ल़डकियों के लिए पहला स्कूल खोला जो बाद में उनकी पत्नी, सावित्री बाई फुले, इस स्कूल की पहली महिला शिक्षका बनी उन्होंने अपने समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए कोशिश की। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और विधवा उत्पीड़न का कड़ा विरोध किया बताया गया कि इस फ़िल्म में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है एवं इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला जिसने तमाम कठिनाइयों परेशानियों के बावजूद लड़कियों, महिलाओं को पढ़ाना शुरू किया और सामाजिक विरोध का डटकर सामना किया। इस फ़िल्म को देखने के लिए समाज के लोग बहुत उत्साहित है.
इस फिल्म को जगदलपुर के सिनेमाघरों में लगाने के लिए अनुसूचित जाति समाज के पदाधिकारी गण का योगदान है, सर्व अनुसूचित जाति समाज जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे, परिसंघ जिलाध्यक्ष सतीश वानखड़े, सर्व अनुसूचित जाति प्रवक्ता सुभाष मेश्राम, गुपत नाग, परिसंघ उपाध्यक्ष महेश्वर नाग, पार्षद एवं घासी समाज समाज से गौर नाथ नाग, अशोक बघेल, आदिवासी महिला समाज से श्रीमती रुकमणी कर्मा, नरेंद्र कर्मा, ओबीसी समाज संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु,श्रीमती बिंदिया नाग, श्रीमती दीपिका वानखड़े,मसीही समाज युवा अध्यक्ष जॉन नाग,आदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग एवं सर्व समाज की मांग पर फिल्म लगाया गया है साथ ही अपील किया गया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस फिल्म को देख अपने इतिहास को जाने।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

