नई दिल्ली। गर्मियों में शरीर को ठंडक और डिटॉक्स की जरूरत होती है, ऐसे में कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन ड्रिंक्स में पान के पत्तों का पानी (Betel Leaves Water) एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। आमतौर पर पान को सिर्फ स्वाद या परंपरा से जोड़ा जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर आप गर्मियों में रोजाना पान का पानी पीते हैं, तो कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों का पानी पीने के फायदे –
जोड़ों के दर्द से आराम – पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, ऐसे में इसका पानी पीने से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। साथ ही सूजन भी कम हो सकती है।
पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त – पान में मौजूद युजेनॉल (Eugenol) और कार्वाक्रोल जैसे तत्व पाचन को सुधारते हैं। इससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या में राहत मिलती है।
शुगर करे कंट्रोल – कुछ रिसर्च में पाया गया है कि पान के पत्तों का पानी ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
मुंह की बदबू करे कम – पान एंटीबैक्टीरियल होता है, जिससे मुंह की बदबू, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छाले में आराम मिलता है।
बॉडी डिटॉक्स – पान का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी और लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गर्मी से राहत – यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, जिससे लू या हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

