22 अप्रैल को जम्मूकश्मीर बशरन (पहलगांव) इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद पाटन। पूरे देश में कई राज्यों से आए पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिससे कथित तौर पर 25/28 पर्यटकों की जान चली गई इस घटना में बचे लोगों ने घर लौट का जो बताया जो रौंटे खड़े कर देने वाला था।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आतंकियों ने गोली चलने से पहले पूछा इनमें हिन्दू कौन कौन है और फिर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों में भारी आक्रोश है और इस हमले से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। वही दक्षिण पाटन जामगांव आर किसान चौक में आतंकीहामले की विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोमबत्ती प्रज्वल कर मारे गए देश वासियों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया एवं कायराना हमलों की निंदा की वही जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने कहा इस कायराना हमलों से 140 करोड़ देशवासियों का खून खौल उठा है और जब जब इस देश में ऐसे हमले हुए है तब तब हमारे देश के सुरक्षा बलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है और हमें पूर्णतः भरोसा अपने माननीय प्रधानमंत्री जी पर है कि वह इस हमले का भी बदला लेंगे पहलगांव में मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय दिलाएंगे।
इस शोक की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना मौजूदगी दिया।

