साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हुई थी और इसका समापन नवमी तिथि को होगा। इस बार यह नवरात्रि कुल 8 दिनों की है। महाष्टमी आज यानि 5 अप्रैल 2025, शनिवार को है और राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को पड़ रही है।
इन दोनों दिनों में कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का अंतिम चरण कन्या पूजन होता है, जिसमें 1 से 10 वर्ष की कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन देवी दुर्गा के पूजन और कन्या भोज के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2025 महाष्टमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की अष्टमी तिथि इस वर्ष 4 अप्रैल 2025 को रात 8:12 बजे शुरू हो रही है और इसका समापन 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे होगा। इसके बाद महानवमी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे तक चलेगी।
महाष्टमी कन्या पूजन 2025
महाष्टमी (5 अप्रैल 2025) को कन्या पूजन करने का श्रेष्ठ समय सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक है। इस दौरान कन्याओं का विधिवत पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:35 बजे से 5:21 बजे तक , इस मुहूर्त को ध्यान, पूजा और जप के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।
प्रातः संध्या काल- सुबह 4:58 बजे से 6:07 बजे तक, इस समय को देवी पूजा और आराधना के लिए यह भी एक उत्तम समय है।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:59 बजे से 12:49 बजे तक, यह सबसे शुभ और सिद्ध मुहूर्त माना जाता है कन्या पूजन के लिए।
इन मुहूर्तों में से अभिजीत मुहूर्त विशेष रूप से कन्या पूजन के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन कर भोजन कराने से मां दुर्गा की कृपा सहज ही प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

