नई दिल्ली। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पहले दिन ठीक शुरुआत की थी। दूसरे दिन ईद पर भी ‘सिकंदर’ की कमाई में तेजी देखी गई लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। अब यहां जानते हैं तीसरे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
‘सिकंदर’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
सलमान खान ने सिकंदर के साथ ईद पर कमबैक किया था। सुपरस्टार की पिछली ईद रिलीज के मुकाबले ‘सिकंदर’ को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि रविवार की छुट्टी और ईद की छुट्टी पर भी ‘सिकंदर’ बंपर कमाई नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
‘सिकंदर’ ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी।
दूसरे दिन फिल्म ने 11.54 फीसदी की तेजी के साथ 29 करोड़ का कारोबार किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन ‘सिकंदर’ ने 19.5 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘सिकंदर’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 74.5 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सिकंदर’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये अपना आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है। बता दें कि ये फिल्म 200 करोड़ की लागत में बनी है। फिलहाल फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद अब खत्म सी हो गई है।
‘सिकंदर’ स्टार कास्ट
‘सिकंदर’ को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, शरमना जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

