खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में कुख्यात अपराधी तपन सरकार के भांजे ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम को चाकू से गोदकर मार डाला। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी दीपक ठाकुर फरार है। इसे पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।दुर्ग एसपी ने 31 मार्च को आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि 28 मार्च को रात 10 बजे चिखली स्थित इंदर ढाबा में सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती और दीपक ठाकुर ने मिलकर दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं दीपक ठाकुर अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। 4 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी ना होने पर एसपी ने आदेश जारी किया है कि जो भी दीपक ठाकुर के बारे में ऐसी पुख्ता जानकारी देगा, जिसके जरिए वो पकड़ा जाता है तो उसे 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

