खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-मारो जिला बेमेतरा, दुर्ग जोन हेतु नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-मारो जिला बेमेतरा में 20 से 31 मार्च 2025 दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर आवेदन हेतु निःशुल्क पंजीयन, इस योजना में कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते है। योजना में 10 वीं, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल (http://pmintership.mca.gov.in) प्रारंभ किया है।
जिसका उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है, आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाईल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वी 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा यो स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ट की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पाेरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए होगी।
इस योजना में आवेदन के उपरांत युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कॉर्पाेरेट उपकम में एक साल की अप्रैटिंसशिप में रूपए 5000.00 प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में रूपए 6000.00 एकमुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा यह अप्रैर्टिसशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रैटिंसशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

