खबर वर्ल्ड न्यूज – दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव बी में खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है इसकी जानकारी क्षेत्र में सभी को है लेकिन अधिकारियों का आंख बंद है बता दे कि धड़ल्ले से तीन हाइवा एक जेसीबी के द्वारा बिना रॉयल्टी पेपर का खनन कर रहे है
खबर बनने गए पत्रकार को आया धमकी भरा कॉल
पत्रकार हेमलता निषाद से मिली जानकारी के अनुसार खनन का कवरेज करने के कुछ समय पश्चात ग्राम पंचायत टेमरी सरपंच बरुण देव नेताम ग्राम के प्रथम नागरिक के भाई आर. के साहू के द्वारा फोन कर कहा कि खनन हो रहे खेत आए थे जिस पर हेमलता ने कहा मैं खेत पर नहीं गई रोड से वीडियो बनाई हूं आपको किसने बताया
आर.के साहू:– बटरेल वाला फोन किया है आप पुलिस को बुला रहे हो, आप भी आओ, गाड़ी खेत में ही है
नवनिर्वाचित सरपंच के भाई के हौसले इतने बुलंद है कि पत्रकार को खनन स्थल पर बुला रहा है,क्या अधिकारी कर्मचारी की इसमें संलिप्तता है जिसके कारण बेखौफ रूप में यह अवैध कार्य फल फूल रहा है। सवाल यह उठता है कि नवनिर्वाचित सरपंच को शपथ ग्रहण लिए महज 10 दिन भी हुए और इस तरह की बात निकल कर सामने आ रही है,क्या अपने भाई की आड़ ले कर टेमरी सरपंच इस तरह के अवैध कार्य को अंजाम दे रहा है।
पत्रकार हेमलता निषाद ने बताया इसकी लिखित जानकारी अनुविभागीय पत्रकार संगठन पाटन एवं जामगांव आर थाना को इसकी जानकारी दे कर एफ.आई.आर दर्ज कराउंगी।

