नई दिल्ली। होली का त्योहार आते ही लोगों के जहन में कई तरह के रंगों का ख्याल आता है। ऐसे में लोग भी होली का त्यौहार बहुत ही उत्सुकता से मनाते हैं। बड़े हो या बच्चे होली का त्योहार सब मिलजुल कर प्रेम से मनाते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद त्वचा से रंग हटाने में कई तरह की समस्या आती है, पर अब घबराने की जरूरत नहीं। इन घरेलू नुस्खे से होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। रंग हटाने के लिए संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम इन चीजों को दूध में मिलाकर पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें, रंग हटाने के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे होली का रंग आसानी से निकल जाएगा।
होली में कई बार ऐसे रंगो का प्रयोग होली खेलते वक्त करते हैं जो आसानी से नहीं निकलते। इन रंगों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, पपीता और शहद मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करके इसे साफ कर लें। रंग आसानी से निकल जाएगा।
पक्के और गहरे रंग को हटाने के लिए चेहरे पर खीरे का रस, गुलाब जल और सिरका मिलकर एक मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करके चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर लगा गहरा और पक्का रंग साफ हो जाएगा।
सेंसिटिव त्वचा से रंग हटाने के लिए चेहरे पर बादाम का तेल और जौ के आटे का एक गोल बनाकर चेहरे पर स्क्रब करें। इससे चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा। साथ ही सेंसिटिव स्किन को भी किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
त्वचा और हाथों पर लगे रंग को हटाने के लिए दही, नींबू के रस और अंडे को डालकर एक पेस्ट बनाकर इसे हाथों और चेहरे पर लगाकर मसाज करें, इससे चेहरे और हाथों का रंग आसानी से निकल जाएगा।
चेहरे पर रंग लगने के कारण कई बार चेहरे पर दाने भी निकल आते हैं। ऐसे में इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर मसाज दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। चेहरे पर लगा रंग भी साफ हो जाएगा और चेहरे पर दाने निकलने की भी समस्या नहीं होगी।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

