नई दिल्ली। पहले के अधिकतर लोगों का शरीर बुढ़ापे तक रोगमुक्त रहता था। इसकी वजह कहीं न कहीं शुद्ध और फायदेमंद चीजों का सेवन करने से था। आज इसी में से एक महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो शरीर में होने वाली छोटी से बड़ी बीमारियों के लिए भी किसी संजीवनी से कम नहीं है। स्वाद कड़वा जरूर है, लेकिन इस पेड़ की पत्तियां जीवन को मधुर और सुखद बना देती हैं। जी हां! यह नीम की पत्ती का है, जिसका भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
खाली पेट चबाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे
बलिया के शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि वह शहर के बालेश्वर मंदिर बिचला घाट के रहने वाले हैं, उनकी उम्र 63 साल है। उन्होंने बताया कि पहले के बुजुर्ग नीम की पत्तियां खाकर स्वस्थ्य रहते थे। नीम की पत्तियां पूरे शरीर को शुद्ध करती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से एक नहीं, बल्कि अनेकों रोगों में चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
उन्होंने बताया कि नीम की पत्तियों में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, कई फैटी एसिड्स, विटामिन सी, कैरोटीनोइड्स, विटामिन ई, फाइबर आदि पाए जाते हैं।
इन बीमारियों के लिए है संजीवनी
नीम के पत्तों के सेवन से सांस संबंधी समस्याएं, डायबिटीज़, मलेरिया, पेट, रैशेज, घाव, लिवर, हार्ट, बालों की समस्या, मुंह की दुर्गंध, दांत दर्द, दांत कुलना, रोग-प्रतिरोधक क्षमता, कफ-कोल्ड, चर्म रोग, मोटापा और खराब खून जैसी अनेकों समस्याओं का अंत होता है। उनका अपना अनुभव है कि नीम की पत्ती में हर रोग का इलाज है।
इस तरह भी कर सकते हैं पत्तियों का सेवन
पहले के बुजुर्ग अधिकतर रोज सुबह खाली पेट 4-5 नीम की पत्तियां चबा कर स्वस्थ रहते थे। नीम की पत्तियों को उबालकर चाय के रूप या पत्ती के रस का सेवन किया जा सकता है। इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर रोजाना पानी के साथ लिया जा सकता है। नीम की टहनियों की दातून तो दांत के लिए वरदान ही है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से फोड़े-फुंसी यानी चर्म रोग से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

