नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पेडों पर एक सुंदर फूल खिलने लगा है। ये फूल देखने में जितना सुंदर है, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इस पेड़ के फूल के अलावा बीज, पत्ते, छाल आदि भी काफी फायदेमंद होते हैं।
हम बात कर रहे हैं पलाश या टेसू के फूलों की। जंगल में आग जैसे नजर आने वाले ये फूल आयुर्वेदिक महत्व वाले होते हैं। पलाश का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ ही एक खास शर्बत बनाने में भी किया जाता है।
इसका सेवन गर्मियों में करने से लू नहीं लगने के अलावा कई बीमारियों से बचाव होता है। वैसे तो पलाश का ज्यूस बाजार में रेडिमेड भी मिलता है, लेकिन आप इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं।
घर पर पलाश के फूलों से शरबत बनाने के लिए उबले हुए पानी में पलाश के फूलों को डालकर करीब 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें स्वाद के लिए मिश्री और केसर डाल सकते हैं। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर फ्रीज में रखकर गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले इसका सेवन किया जा सकता है।
आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में 40 वर्ष से काम कर रहे सिरोही के सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी ने लोकल 18 को बताया कि पलाश के फूलों में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं।
सिरोही जिले के अलावा पहाड़ी इलाकों में ये ज्यादा पाया जाता है। इसके फूलों का शर्बत पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है।
इसका नियमित सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है। जिन लोगों को पेट दर्द की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन करने से राहत मिलती है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी ये काफी मददगार होता है।
गर्मियों में लू से बचाव और प्यास को कम कर शरीर को हाईड्रेट रखने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

