खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में चांद नजर आने के साथ रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ऐसे में आज सभी मस्जिदों में तरावीह (विशेष नमाज) की नमाज पढ़ी जाएगी और कल सुबह सहरी के बाद पहला रोजा रखा जाएगा। सऊदी अरब में 28 फरवरी को चांद दिख गया था, जिसके कारण वहां 1 मार्च से रोजे आरंभ हो गए हैं।
बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान के माह को रहमत और बरकत का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की नेमत पाने के लिए 30 दिन रोजा रखते हैं। इस पाक माह का एक-एक मिनट कीमती माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखकर अपने बुरे कर्मों से तौबा करते हैं और नेक काम करते हैं। ऐसा करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। इस दौरान रोजेदारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े और सेहत अच्छी बनी रहे।
डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से ऐसे रखें खुद को महफूज
रोजेदार पूरे दिन बिना भोजन और बिना पानी पिए रोजा रखते हैं। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए मौसम के अनुसार रोजेदार कुछ बातों का ध्यान रखें, जिससे डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचाव किया जा सके और सेहत का भी ख्याल रखा जा सके। इफ्तार के समय किए जाने वाले भोजन में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाएं और शरीर में दिनभर पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे। डिहाइड्रेशन ज्यादा गर्मी और दिनभर पानी न पीने की वजह से हो सकता है। ऐसे में जब भी कुछ खाएं-पीएं, तो ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
सहरी और इफ्तार में ध्यान देने योग्य बातें:
* सहरी या इफ्तार में हमेशा कम तली-भुनी चीजें ही खाएं, क्योंकि ऐसी चीजों के सेवन से प्यास लगने की संभावना बढ़ जाती है।
* सहरी में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करें, जैसे मल्टीग्रेन रोटी, छिलके सहित फल, अंडे, पनीर, चिकन आदि। फाइबर युक्त भोजन प्यास से बचाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
* ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाएं। इसमें खीरा, ककड़ी, तरबूज, संतरा, अंगूर जैसे फलों को शामिल करें, जिनमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
* सहरी के दौरान कैफीन युक्त चीजों से बचें। चाय या कॉफी शरीर का पानी सोख लेती हैं, जिससे बार-बार प्यास लग सकती है। इसकी जगह नींबू पानी और जूस का सेवन करें।
* इफ्तार की शुरुआत हल्की चीजों जैसे खजूर, शिकंजी या सूप से करें।
* रोजा रखने के दौरान पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। सुबह सहरी के कारण नींद पूरी न होने पर दिन में आराम जरूर करें।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

