khabarworld24.-रायपुर। छग विस् का आज से बजट सत्र 2025 आज से शुरू हो गया है, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। सीएम साय ने कहा, आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रणा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12:00 बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। वहीं शाम को बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक रखी है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

