khabarworld24.-गरियाबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय और अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4 सीटों पर जीत के करीब पहुंच गई है। इससे पहले दो चरणों में मिली चार सीटों को मिलाकर भाजपा की कुल बढ़त 8 हो गई है, जिससे 11 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा की स्पष्ट बढ़त बन गई है।
फिंगेश्वर – देवभोग विकासखंड की स्थिति:
✅ क्षेत्र क्रमांक 01: नंदिनी ढीढी (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 02: नंदिनी साहू (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 03: इंद्रजीत महाड़िक (निर्दलीय)
✅ क्षेत्र क्रमांक 10: नेहा सिंघल (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 11: शोभा चंद्र पात्र (भाजपा)
भाजपा की इस प्रचंड जीत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की ताकत और जनता के विश्वास की जीत बताया है।
वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत महाड़िक की जीत भी चर्चा में बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा की इस ऐतिहासिक बढ़त ने जिले की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

