खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान होगा। जनपद पंचायत बेरला में मतदान कर्मी मतदान सामग्री वितरण केंद्रों मे पहुंचे और मतदान सामग्री प्राप्त कर सामग्री का मिलान कर रहे है। उसके बाद अपने अपने मतदान केंद्रों कि ओर रवाना होंगे। कल 23 फरवरी रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो।
मालूम हो कि बेमेतरा जिले में त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण जनपद पंचायत बेमेतरा और नवागढ़ में 17 फरवरी को मतदान हुआ। कल 23 फरवरी को जनपद पंचायत बेरला और साजा में मतदान होगा।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

