खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर कोंडागांव के मडानार स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। बाल संसद के छात्रों ने केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ‘नेवता भोज’ का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बड़ा-पुड़ी और सब्जी परोसी गई। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर इंद्रधनुष टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना की। टीम के सदस्य शिवचरण साहू को विशेष सम्मान दिया गया, उन्होंने अब तक 51 बार निःशुल्क रक्तदान किया है। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, नेवता भोज का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में पोषण और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। छात्रों ने भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

