खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत व्यापक पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह पहल कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को अनुदान, बीमा, और विभिन्न सहायता योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक पंजीयन से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह कृषि नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी। इस प्रक्रिया के तहत कृषक की पहचान (Farmer ID) को भूमि स्वामित्व से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी पात्रता की पुष्टि सुनिश्चित की जा सकेगी।
स्वयं किसान कर सकेंगे पंजीयन
किसान स्वयं मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे। इसके अलावा, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और वेबसाइट के जरिए पटवारी भी इस कार्य में सहायता करेंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए 15 रुपये की दर शासन द्वारा सीएससी को दी जाएगी, जिससे किसानों के लिए यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी।
योजनाओं का मिलेगा लाभ
पंजीकृत किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे:- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण, खाद-बीज वितरण, फसल बीमा और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पारदर्शी ढंग से मिलेगा।
यह पहल न केवल किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

