खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मध्य प्रदेश के बालाघाट मुठभेड़ में 2 दिन पहले पुलिस ने जिन 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया था, उनकी शिनाख्त छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की निवासी के रुप में हुई है। इन पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी हार्डकोर नक्सली थीं, एके-47, इंसास, एसएलआर जैसे राइफल चलाती थीं। मध्यप्रदेश पुलिस की माने तो छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए वहां के नक्सली मध्यप्रदेश में डेरा जमाने और अपना नया ठिकाना ढूंढने पहुंच रहे हैं। जबकि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. बताया कि मारे गये 4 महिला नक्सलियाें काे नक्सल संगठन के बड़े कैडर्स कुछ साल पहले यहां से लेकर गए थे। उन्हाेने कहा कि बस्तर के लोगों को गुमराह कर नक्सली इनका उपयाेग मुठभेड़ में ढाल के रूप में करते हैं और स्वयं बचकर भाग जाते हैं।
बालाघाट के आईजी संजय कुमार के अनुसार मारे गये नक्सली इकाई को ‘केबी’ डिवीजन के नाम से भी जाना जाता था। केबी डिवीजन की कमांडर आशा थी, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। उस पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम था। महाराष्ट्र में 12 लाख, छत्तीसगढ़ में 5 लाख और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं रंजीता, शीला और लक्खे मरावी पर 14-14 लाख का इनाम था। रंजीता उर्फ रामली आलमी छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली थी। इसपर महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपए का इनाम घाेषित था। सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपए का इनाम था। वहीं लक्खे मरावी भी सुकमा की रहने वाली थी। इस पर महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपए का इनाम था। मारी गई नक्सलियों के शव के साथ एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक पॉइंट 303 और 315 सिंगल शॉट गन बरामद की गई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों का आधार क्षेत्र खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रहे मुठभेड में नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स मारे गए हैं। इसके साथ ही नक्सलियाें कई काेर इलाकों को में सुरक्षा बलों के कैंप की स्थापित हो चुके हैं। वहीं हम नक्सलियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे हथियार डाल दें, हिंसा में कुछ नहीं रखा है, मुख्य धारा में लौट आएं। जिसका असर भी हुआ है, परिणामस्वरूप सैकड़ों की संख्या मे नक्सलियाेें ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

