खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ई-रिक्शा और ऑटो से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच मामलों को सुलझाते हुए 16 नग बैटरी और चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा को बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 1,38,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में सुनील साहू और ओमप्रकाश खांडे नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य दो सदस्य, एक जेल में बंद है और दूसरा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

