खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 7 महीने से जेल में बंद विधायक को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। देवेंद्र यादव की रिहाई को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी रिहाई के समय जेल के बाहर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसे एक विशाल स्वागत समारोह बनाने की योजना है।
देवेंद्र यादव को 17 अगस्त 2024 को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें रायपुर जेल में रखा गया था। लगभग 7 महीने जेल में रहने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उनकी रिहाई के बाद भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

