खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था। इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था। बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे। इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

