खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव में नक्सलियाें ने 2 ग्रामीण युवकाें की हत्या कर दी, इनमें एक शिक्षादूत भी शामिल है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या के वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा जारी किया है। जिसमें शिक्षक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पर्चे में लिखा गया है कि 4 अक्टूबर 2024 को तुलतुली-गावाड़ी के बीच में हुई मुठभेड़ में भी इनकी मुख्य भूमिका है। इन गलतियों को देखते हुए पीएलजीए ने मौत की सजा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने बुधवार देर रात नक्सली इस गांव के रहने वाले शिक्षादूत बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम के घर पहुंचकर दोनों को घर से बाहर निकाला। फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ लेकर गए जहां गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। नक्सलियाें ने इन दोनों युवकाें पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इलाके में आज 20 फरवरी काे द्वितिय चरण के त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। इस वारदात की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पंहुचकर कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सातों जिले में कुल 1800 निर्दाेष ग्रामीणाें की हत्या कर चुके हैं, इनमें सबसे अधिक बीजापुर जिले में हत्या की वारदात काे अंजाम दिया गया है।
उल्लेखनिय है कि 4 अक्टूबर 2024 काे माड़ क्षेत्र में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें के जवानों ने नक्सलियाें के बडे कैडर के 31 शव बरामद भी किए थे। पुलिस ने और भी नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया था। मुठभेड़ के 1 हफ्ते बाद नक्सलियों ने 35 नक्सलियों के मारे जाने की बात स्वीकारी थी और मारे गए नक्सलियों की सूची जारी की थी। पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों में कुछ की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा जारी की गई मारे गए नक्सलियों की सूची और पुलिस द्वारा बनाई गई सूची में मिलान करने के बाद सभी नक्सलियों की पहचान हो गई और 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

