खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 90 के तहत, बेमेतरा जिला जनपद पंचायत के 23 सदस्यों का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन निर्वाचित सदस्यों को आज विधिवत प्रमाण पत्र सौंपे गए। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा की उपस्थिति में यह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जनपद पंचायत बेमेतरा के नए सदस्यों में कुमारी जायसवाल, कमल नारायण भास्कर, शशि लिकेन्द्र टंडन, प्रमोद वर्मा, मीनाक्षी दानी चंद्राकर, राही राजेंद्र सिंह बनाफ़र, मालती बाई साहू, बीरबल सिंह वर्मा, सुमन धुव, सनत धर दीवान, जागेश्वरी भूपेंद्र साहू, नीता बाई टंडन, नीमा मोहन वर्मा, हेमा जय दिवाकर, मनोज सिंह चंदेल, दीपक दिनकर, अमित वर्मा, द्रोपती जितेंद्र यदु, दुर्गेशनंदिनी देवेंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा, कौशिल हेमलाल साहू, मिथलेश वर्मा, शुभम गंधर्व कुल 23 सदस्य शामिल हैं। ये सभी सदस्य जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए हैं। इन निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर उनके चुनाव में विजयी होने की औपचारिक घोषणा की गई।
इसके साथ ही, इसी अवसर पर ग्राम पंचायत के नव-निर्वाचित पंच और सरपंच प्रत्याशियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पंचायत चुनावों में जनता द्वारा चुने गए पंच और सरपंच प्रत्याशी अपने-अपने ग्राम पंचायतों के विकास और प्रशासनिक कार्यों की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। पंचायत स्तरीय चुनावों के विजयी उम्मीदवारों में जनता के हित में काम करने का संकल्प लिया गया।
जनपद पंचायत बेमेतरा के अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्य और सरपंच, पंच मिलकर ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे। इन सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगे और शासन की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के बाद, सभी सदस्यों और विजयी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

