खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में आधी रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। यह मामला सरस्वती नगर इलाके के कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास का है। पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई। पार्षद चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायर किया। कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने फायरिंग किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर कमर में छर्रा लगने से घायल हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
एयरगन से फायर करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

