खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड के प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने आज रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड के पार्षद के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह, उनकी बेटी डॉ. अदिति सिंह और दामाद डॉ. एस सशांक ने भी वोट डाला।
डॉ. अजय सिंह ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं। आज 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग जारी है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

