दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार, 10 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए लाखों छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।पीएम के इस कार्यक्रम से टीवी, रेडियो से लेकर सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा जा सकेगा। पीएम इस बातचीत में परीक्षा और जिंदगी से जुड़े अहम टिप्स शेयर करेंगे। इस बार पीपीसी 2025 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा और इसे कई प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन और अन्य चैनलों पर होगा। इसके अलावा, छात्र अपने स्कूलों में भी इस आयोजन को लाइव देख सकेंगे।
इस आयोजन का मकसद छात्रों को परीक्षा के तनाव को खत्म करना है। बीते कुछ सालों में इस आयोजन में भागीदारी करने वाले छात्रों की तादाद काफी बढ़ी है। पीएम के इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाना, उनके स्ट्रेस के लेवल को कम करना और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों से 36 छात्रों का चयन किया गया है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

