जवानों के साहस को सलाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम जबसे सरकार में आए हैं तभी से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं… हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है
-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में DRG और STF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

